18 सितंबर 2014 - 07:09
आईएस से जुड़ने वालों ने फाड़े अपने पासपोर्ट

सीरिया और इराक़ में लड़ रहे आतंकी संगठन आईएस ने एक वीडिया टेप इंटरनेट पर अपलोड की है जिसमें उसके सऊदी और मिस्री सदस्यों को अपने पासपोर्ट फ़ाड़ते हुए दिखाया गया है।

सीरिया और इराक़ में लड़ रहे आतंकी संगठन आईएस ने एक वीडिया टेप इंटरनेट पर अपलोड की है जिसमें उसके सऊदी और मिस्री सदस्यों को अपने पासपोर्ट फ़ाड़ते हुए दिखाया गया है।
पासपोर्ट फाड़ने वाले इस वीडियो क्लिप में कह रहे हैं कि उनका संबंध अब न सऊदी अरब से है और न ही मिस्र से बल्कि अब वे इस्लामिक स्टेट के नागरिक हैं जिसकी स्थापना बग़दादी ने की है।
वीडियो क्लिप में पासपोर्ट फ़ाड़ने वाला सऊदी नागरिक अपने देश के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कह रहा है कि हम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं कि उसने हमें तुम्हारी जेलों से मुक्ति दिलाई।